बीबीएन :जगत सिंह -नालागढ़ के तहत रड़ियाली पंचायत की प्रीत नगर कॉलोनी में 5 परिवारों के सिर से छत उस समय उठी जब पिछले 1 सप्ताह पहले तेज बारिश और तूफान आया । पांचों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो चुके हैं।
बता दें कि यह गरीब परिवारों को सरकार की ओर से 3- 3 बिसवा जगह मकान बनाने के लिए दी गई थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते यह अपने पक्के मकान नहीं बना पाए । ये कच्चे मकानों में ही रह रहे थे और पिछले दिनों तेज बारिश और तूफान की वजह से इनके कच्चे मकान बुरी तरह से टूट गए और इनके मकानों से छपे टूट गई और दीवारों में भी दरारें आ चुकी हैं । अब यह गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है । पीड़ित परिवार सरकार व प्रशासन से घर बनाने के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं ।
