नाहन : देवेंद्र कुमार – ग्राम पंचायत मधाना का एक प्रतिनिधिमंडल आज डीसी सिरमौर सुमित खिमटा से मिला । डीसी को सौंपी शिकायत में ग्राम पंचायत मधाना के वार्ड सदस्यों समेत उपप्रधान ने आरोप लगाया कि पंचायत की प्रधान किरण देवी का पति पंचायत में होने वाले कार्यों को लेकर मनमानी करता है,जिसके चलते पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए ग्राम पंचायत मधाना के वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत प्रधान किरण देवी का पति सुखदर्शन सिंह लगातार पंचायत कार्यों में दखलअंदाजी कर रहा है । पंचायत के कार्य में मनमानी लगातार जारी है । उन्होंने बताया कि पंचायत की आयोजित होने वाली बैठक में होने वाले निर्णय व विकास कार्यों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं को लेकर पंचायत प्रधान का पति अपनी मनमर्जी करता है। जिसके चलते पंचायत में जहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तो वही अपने चेहतों को कार्य देने समेत उनके काम करने को लेकर पंचायत प्रधान का पति लगातार वार्ड सदस्यों पर दबाव बना रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर आज शिकायत डीसी सिरमौर को सौंपी गई है ।जिसमें गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द पंचायत के प्रधान के पति पर अंकुश लगाया जाए।
