Shimla, Sanju-:केंद्र सरकार की योजना के तहत आम जनता को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शिमला शहर में पांच वेलनेस सेंटर खोले जाने की तैयारी है। नगर निगम शिमला ने इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।
शहर के समिट्री क्षेत्र में पहला वेलनेस सेंटर जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा समरहिल, भराड़ी, ढली और कुफटाधार क्षेत्रों में भी वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों के संचालन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से स्टाफ की मांग की गई है।समिट्री में वेलनेस सेंटर खुलने से क्षेत्र की हजारों की आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी। योजना के तहत इन सेंटरों में सात प्रकार की स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी सुविधाएं दी जाएंगी।
सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला
इस मौके पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला शहर में साइक्लिंग ट्रैक भी जल्द शुरू किए जाएंगे। साइक्लिंग के लिए ट्रैक चिन्हित कर लिए गए हैं और 16 जनवरी को पर्यटन विभाग के साथ बैठक प्रस्तावित है। बैठक के बाद इन ट्रैकों पर साइक्लिंग गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला
इसके अलावा शिमला के रिज स्थित पद्मदेव परिसर के समीप एक नया कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। नगर निगम लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण करेगा। महापौर ने बताया कि रिज पर घोड़े के स्थान के नीचे बने सिंकिंग ज़ोन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इस परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
