राहुल चावला,धर्मशाला: धर्मशाला के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में पुलिस की ओर से से+क्स रैके+ट का भंडा+फोड़ किया गया हैं । पुलिस टीम ने शनिवार-रविवार की रात को इस मामले का पर्दाफाश किया हैं। मामले में एक महिला को गिर+फ्तार किया गया हैं तो 2 युवतियों को रेस्क्यू भी किया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर की एक महिला मैक्लोडगंज व आसपास के क्षेत्र में से+क्स रै+केट चला रही हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस की ओर से बिछाए गए जाल में आरोपी अमृतसर की महिला गि+रफ्त में आ गई। वहीं मौके पर पुलिस ने महिला के साथ आई अमृतसर की ही 2 युवतियों को रेस्क्यू किया।
आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया हैं। ममाले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात को पुलिस ने मैक्लोडगंज में से+क्स रैके+ट चलाने वाली पंजाब के अमृतसर की एक महिला को गिर+फ्तार किया है और 2 युवतियां रेस्क्यू की गई हैं। आरोपी महिला को न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा हैं।
