राहुल चावला,धर्मशाला: देश सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों ऑनलाइन लोगों को ठगने का काम किया जा रहा हैं। रोजाना लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं। लोगों को लाखों,हजारों रुपए की चपत रोजाना लग रही हैं। इसी तरह का एक मामला धर्मशाला में भी पेश आया हैं, जहां मुंबई में टैक्सी ड्राइवर का काम करने वाले युवक की ओर से खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर धर्मशाला के युवक से ठगी की गई हैं।
आरोपी ने शिकायकर्ता को 85 हजार रुपये की चपत लगाई हैं। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिर+फ्तार कर लिया हैं ओर मामले की जांच जारी हैं।आरोपी की पहचान शाहपुर के अनसुई गांव निवासी 29 वर्षीय विकास चौधरी के रूप में हुई हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत में धर्मशाला निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट की नीलामी में सस्ती कीमत पर एप्पल आईफोन और मैक बुक दिलवाने का झांसा देकर अपने खाते में 85 हजार रुपये जमा करवाने को कहा, जिसे जमा करवा दिया गया।
आरोपी ने खुद को इंटरपोल मुंबई के लिए काम करने वाला आईपीएस अधिकारी बताया था। जब पीडि़त को खुद से हुई ठगी का एहसास हुआ तो उसने धर्मशाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिर+फ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुंबई में टैक्सी ड्राइवर हैं। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 170, 419, 420 के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ की जा रही हैं।
