By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalpolitical

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दबाव में तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे जयराम ठाकुर- नरेश चौहान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/03 at 4:30 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों लगातार सरकार पर हमलावर हैं । इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है ।

नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दबाव में तथ्यहीन बयान बाजी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश क्षेत्र में काम कर रहे हैं । विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है । ऐसे में विपक्ष के नेता तहीन बयानबाजी कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री के कदम कि प्रदेश भर में सराहना भी हो रही है ।

24 किलो की पेटी में बागवानों को 22 किलो सेब का दाम मिल रहा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार लगातार बागवानों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है । उन्होंने कहा कि कम वक्त में सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन में से बेचने का फैसला लिया है । इसके लिए 24 किलो का भार तय किया गया है । 24 किलो की पेटी में बागवानों को 22 किलो सेब का दाम मिल रहा है, जबकि अन्य वजन पेटी और मैटेरियल का है । उन्होंने कहा कि सरकार खुले तौर पर बातचीत के लिए तैयार है। बागवानो और आढ़तियों को जो समस्या आ रही है, उस पर सरकार बातचीत कर रही है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी खुद पर पराला मंडी गए हैं । सरकार सकारात्मक रूप से इस बारे में विचार कर रही है, जहां समस्या होगी, उसे खत्म करने का काम किया जाएगा ।

पब्लिक है… ये सब जानती है

प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक पर भी बयान दिया । उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह कोई नई बात नहीं है । अजित पवार ने छोटे से वक्त में ही तीसरी बार उप मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है । उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को केंद्र सरकार की एजेंसियों का डर है, वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है । जनता समझती है कि प्रदेश देश भर की राजनीति में क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि साल 2024 में जनता इसका हिसाब-किताब करेगी ।

TAGGED: Shimla CM Principal Media Advisor
Chandrika July 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?