राकेश,ऊना: एशिया कबड्डी कप में विजेता टीम के सदस्य देहलां निवासी विशाल भारद्वाज का सोमवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में इंदिरा स्टेडियम में कबड्डी एसोसिएशन ऊना व पद्मश्री अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार व डीएसपी ऊना अजय ठाकुर की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशाल को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी व कबड्डी प्लेयर भी मौके पर मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू होते हुए विशाल भारद्वाज ने बताया एशिया कबड्डी कप में विजेता टीम में शामिल थे। एशिया कबड्डी कप में जीत दर्ज कर भारत का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं हैं। प्रदेश में पहले कबड्डी का स्कोप बहुत कम हुआ करता था लेकिन अब स्कोप बढ़ रहा हैं। अच्छे हॉस्टल और अकैडमी खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए हर गांव में स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुरू होना जरूरी है क्योंकि अगर युवा पीढ़ी का स्पोर्ट्स की तरफ लगाव होगा तो वह नशे से दूर रहेंगे।
वहीं पद्मश्री अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया एशिया कबड्डी कप में जीत दर्ज कर विशाल ने पूरे देश का नाम रोशन किया हैं। हमें विशाल पर बहुत गर्व हैं । विशाल भारद्वाज ने एक गरीब परिवार से निकलकर कुछ करके दिखाया हैं। युवा पीढ़ी को विशाल भारद्वाज से प्रेरणा लेनी चाहिए। इंडियन कबड्डी टीम में सिलेक्ट होना भी बहुत बड़ी बात हैं।
हिमाचल प्रदेश से विशाल भारद्वाज अकेला खिलाड़ी रहा है जो इस टीम में शामिल था। हिमाचल प्रदेश पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते यहां पर मैदानों की कमी जरूर है लेकिन कम संसाधनों के बावजूद उन्होंने कामयाबी की सीढ़ी को पकड़ा हैं। आजकल की युवा पीढ़ी को कुछ करके दिखाने की जरूरत हैं। इसके लिए हमें अपना मकसद तय कर लेना चाहिए और नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। अजय ठाकुर ने विशाल भारद्वाज को एशियन गेम खेलने के लिए शुभकामनाएं दी है और एशियन गेम में जीत दर्ज कर आगे बढ़ने की उम्मीद भी जताई ।
