By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

टाइगर हिल पर 24 साल पहले आज ही लहराया था तिरंगा...कारगिल हीरो सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने की याद ताज़ा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/07/04 at 2:23 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – कारगिल युद्ध में 24 साल पहले आज ही के दिन चार जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया था। यह दिन हर किसी जहन में आज भी है। इस पल को याद कर हर किसी का सीना फक्र से चौड़ा हो जाता है।

टाइगर हिल के लिए 44 जवानों ने पिया था शहादत का जाम

युद्ध में कारगिल हीरो का तमगा हासिल करने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि चार जुलाई, 1999 का दिन आज भी हर भारतीय को याद है। 18 ग्रेनेडियर ने 17 हजार फीट ऊंची टाइगर हिल को दुश्मनों के कब्जे से छुड़ाकर तिरंगा फहराया था। 17 हजार फीट ऊंची टाइगर हिल पर तिरंगा लहराते ही पाकिस्तान की कमर टूट गई। दुश्मन टाइगर हिल की चोटी पर था और वहां से दुश्मन सीधे श्रीनगर, द्रास, कारगिल व लेह मार्ग पर गोलाबारी कर बाधा पहुंचा रहा था।चार जुलाई 1999 का वो दिन आज भी हर भारतीय को याद है जब 18 ग्रेनेडियर ने टाइगर हिल को दुश्मनों के कब्जे से छुड़ाकर वहां पर अपना तिरंगा फहराया था। टाइगर हिल पर विजय पताका फहराने के लिए देश के करीब 44 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। 15 मई से लेकर 2 जुलाई तक 8 सिख के जवानों टाइगर हिल की घेरे बंदी करके रखी। इसके बाद टाइगर हिल पर विजय पताका फहराने का जिम्मा 18 ग्रेनेडियर को दिया था।

18 ग्रेनेडियर ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के नेतृत्व में लहराया था तिरंगा

17 हजार फीट ऊंची टाइगर हिल के लिए 18 ग्रेनेडियर ने करीब 36 घंटे ऑपरेशन चलाया और टाइगर हिल पर तिरंगा लहराया। 18 ग्रेनेडियर का नेतृत्व सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ( तत्कालीन कर्नल ) ने किया। खुशहाल ठाकुर ने बताया कि 18 ग्रेनेडियर की कमांडो टीम की अगुवाई कैप्टन बलवान सिंह ने की। 36 घंटे चले इस ऑपरेशन के लिए 18 ग्रेनेडियर के जवानों के अपने खाने के सामान को कम करने उस स्थान पर भी असला और बारूद भर लिया। टाइगर हिल को कब्जाने के लिए हवलदार योगेंद्र यादव ने लहूलुहान और बुरी तरह घायल होने के बावजूद दुश्मनों की कई चौकियों को तबाह कर दिया। इसी वीरता के लिए हवलदार योगेंद्र यादव को देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर से नवाजा गया। 18 ग्रेनेडियर की कमांडो टीम का नेतृत्व करने वाले कैप्टन बलवान सिंह को महावीर चक्र से सम्मानित किया। टाइगर हिल पर तिरंगा फहराने लिए कैप्टन सचिन और हवलदार मदन लाल को वीर चक्र से नवाजा गया।

टाइगर हिल पर तिरंगा लहराते ही हिल गया था पाकिस्तान

टाइगर हिल पर विजय पताका फहराने के लिए चले 36 घंटे के ऑपरेशन में 18 ग्रेनेडियर के 9 जवान शहीद हुए। कारगिल युद्ध में अदम्य साहस के लिए 18 ग्रेनेडियर को 52 वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। 18 ग्रेनेडियर का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन कर्नल खुशहाल ठाकुर को युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया। खुशहाल ठाकुर ने बताया कि टाइगर हिल की लड़ाई बहुत कठिन थी। 17000 फीट की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी थी, सुखी और पत्थरीली सीधी चढ़ाई थी, दुश्मन चोटी पर था और छिपने के लिए एक घास का तिनका तक नहीं था। खुशहाल ठाकुर ने बताया कि जैसे ही टाइगर हिल पर भारतीय सेना ने तिरंगा लहराया पाकिस्तान की कमर टटू गई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज मुशरफ अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पास गए और उनसे बिना शर्त युद्ध विराम की गुहार लगाई। लेकिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि जब तक भारत की सीमा से घुसपैठियों को खदेड़ नहीं दिया जाएगा। तब तक युद्ध विराम नहीं होगा

TAGGED: Kullu kargil heros
Chandrika July 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में पात्र परिवारों को ही मिलेगा बीपीएल का लाभ, पंचायत स्तर पर हो रही जांच 

Ago

पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण को नई दिशा, 1.33 लाख सैनिकों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

Ago

जापान रवाना हुए हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग विद्यार्थी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Ago

भक्ति और संस्कृति के रंग में सराबोर रहा नूरपुर, राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?