विकास शर्मा ,चिंतपूर्णी: सभी होमगार्ड मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर अपना विशेष सहयोग देकर बेहतर कार्य करे और होमगार्ड की ड्यूटी जहां जिस पॉइंट पर लगाई गई है चाहे वह मंदिर के अंदर हो या मंदिर के बाहर अपनी ड्युटी बखूबी निभाएं।
एसडीएम अंब विवेक महाजन ने सोमवार को चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात होमगार्ड जवानों के साथ एक मीटिंग कर इन्हें उचित दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अंब ने सभी होमगार्डो को निर्देश दिए कि भीड़ वाले दिन काफी ज्यादा संख्या में चिंतपूर्णी मंदिर में श्रदालुओं का आना होता हैं,इसलिए श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करें क्योंकि कई श्रद्धालु यंहा पहली बार माता रानी के दर्शनों को आए होते हैं इसलिए उन्हें कई बार मंदिर के एंट्री गेट,लिफ्ट के बारे में और मंदिर की सुविधाओं के बारे पता नहीं चल पाता हैं।
अगर होमगार्ड से श्रद्धालु मंदिर के बारे में कोई भी जानकारी लेना चाहता है तो होमगार्ड जवान पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं। मंदिर में सुरक्षा अधिकारी के तौर पर कर्नल मनीष की तैनाती की हुई है और होमगार्ड मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इनके दिशा निर्देशानुसार कार्य करें।
मंदिर में जेबकतरों को लेकर एस.डी.एम ने कहा की मंदिर में सी.सी.टी.वी की टीम की तत्परता और होशियारी से जेबकतरे मंदिर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में पूरी तरह असफल रहे हैं।
