संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर में बरसात के मौसम को लेकर नगर परिषद नूरपुर शहर को स्वच्छ रखने को लेकर हर तरीके से तैयारियों में जुटी हुई हैं,जिसको लेकर नगर परिषद शहर वासियों से सहयोग की अपील भी कर रही हैं। बरसात को लेकर तैयारियों को लेकर नगरपरिषद अधिकारी आशा रानी ने बताया कि नूरपुर शहर को स्वच्छ रखने के लिए पहले से ही कार्यरत हैं। हमारे पास चार गाडियां थी अब हमारे पास दो ई रिक्शा भी आ गए हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ जगहों अकसर देखा जाता है कि नालियां बंद होने से सड़कों पर पानी हो जाता हैं। उसके लिए हम स्पैशली उन जगहों की चैकिंग करते रहते हैं और उन्हें साफ करवा रहे हैं। हमारी शहरवासियों से अपील है कि वह प्लास्टिक,रैपर यहां वहां ना फैंके क्योंकि इनकी वजह से ही नालियां बंद हो जाती हैं। हम अपनी तरफ से सफाई तो करवा ही रहे और झाड़ियां साफ करवाने के लिए हमने अलग कुछ कर्मचारियों को रखा हुआ। इसके साथ ही अगर फिर भी कहीं कोई नाली बंद पड़ी है या कचरा पड़ा है तो हमें सूचित करें ताकि हम अपने कर्माचारी भेज कर उसे देख सके और ठीक करवा सके।
उन्होंने कहा कि अगर कहीं जरुरत पड़ती है कि कहीं पेड़ों की कटाई करनी होगी या कोई पुराना पेड़ गिरने की स्थिति में हो तो हमें बताएं ताकि हम प्रशासन को बता कर कटाई करनी होगी तो कटाई करवा देंगे। अगर खतरे के निशान पर हो उसे कटवा भी देंगे। एसडीएम नूरपुर ने इस बारे में पहले भी सभी को सूचित किया हुआ हैं। इसके साथ ही अगर कहीं किसी का मकान किसी ऐसी जगह पर हैं यहां पहाड़ी खिसकने का खतरा हो तो हमारी अपील है कि वह समय रहते किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
