सचिन शर्मा, लाहौल स्पीति: लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग ने 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार की । इस बैठक में घाटी के सभी विभागाध्यक्षों ओर पंचायत प्रतिनिधियों के अतिरिक्त होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भाग लिया ओर तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव की रूपरेखा पर विचार विर्मश किया गया।
उपायुक्त ने बताया जनजातीय उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ स्पिति,पांगी जनजातीय क्षेत्र के सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे। साथ ही पहाड़ी कलाकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सांस्कृतिक दल भी अपना कार्यक्रम देंगे। उन्होंने कहा कि जनजातीय उत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक गतिविधियों से जुडे़ प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी । इसके अतिरिक्त 11 अगस्त से 13 अगस्त तक विभिन्न खेलों का भी आयोजन यहां किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि मेले में महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा । जनजातीय उत्सव का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। इस बैठक में पुलिस अधिक्षक मयंक चौधरी, रजनीश शर्मा उपमंडल अधिकारी नागरिक केलांग, सहायक आयुक्त संकप्ल गौतम, उपनिदेशक नहेरू युवा केंद्र राम सिंह थामस, जिला प्रबंधन उद्योग केंद्र छिमे अंगमो, प्रबंधक पथ परिवहन निगम राधा देवी,तहसीलदार नरेन्द्र कुमार, होटल एसोसेशन अध्यक्ष तंजिन कारपा,उपप्रधान केलंग नवांग छेरिंग सहित सभी विभागों ने भाग लिया।
