संजु चौधरी, शिमला: शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम की ओर से तीन लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा हैं। शहर में बन रही इन लिफ्ट के कार्यो में तेजी लाने के नगर निगम के महापौर ने सख्त निर्देश जारी किए। शुक्रवार को नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने स्मार्ट सिटी ओर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिडिल बाजार,ऑकलैंड टनल और लक्कड़ बाजार लिफ्ट निर्माण कार्य का जायजा लिया। महापौर ने अधिकारियों को सितंबर तक दोनों लिफ्ट का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में रोप वे के लिए स्टेशन की जगह का चयन करने को भी कहा।
इस दौरान सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला शहर में लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से मिडिल बाजार, लक्कड़ बाजार और ऑकलैंड टनल पर लिफ्ट लगाई जा रही है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर कार्यों का जायजा लिया गया और इस कार्य को सितंबर तक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा की जल्द ही इन लिफ्ट्स को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में बनने वाले रोप वे को लेकर भी रोडमैप तैयार किया जा रहा हैं इसके लिए शहर में जहां जहां स्टेशन बनने है उसके लिए जगह का चयन किया जा रहा हैं ओर रोप वे का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। रोप वे बनने से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
