संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में कवरिंग उम्मीदवार सहित कुल 6 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी करने की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से पूरी की गई है, जिसके आधार पर निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कवरिंग कैंडिडेट के रूप में भरे गए 2 नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं, जबकि विधानसभा क्षेत्र में एक कवरिंग उम्मीदवार सहित अब कुल 6 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत चुनाव आयोग की ओर से 29 अक्तूबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। कोई भी उम्मीदवार इस दिन अपना नामांकन वापिस ले सकता है। उसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
