By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा में बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत 25 के खिलाफ FIR
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कांगड़ा में बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत 25 के खिलाफ FIR
electionhimachalpolitical

कांगड़ा में बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत 25 के खिलाफ FIR

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/27 at 5:43 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला: विधानसभा चुनाव के चलते लागू की आदर्श आचार संहिता प्रदेश भर में लागू है। ऐसे में अवैध रूप से लाई जा रही नकदी, शराब और ड्रग मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 3 मामलों में 5 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद की गई है। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 25 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही ड्रग के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 एफआईआर जिला कांगड़ा में दर्ज की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद अब तक हुई कार्रवाई बारे जानकारी सांझा करते हुए बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 3 स्टेटिक सर्विलांस, 3 फ्लाइंग स्क्वायड, 2 वीडियो सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं।

स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने बैजनाथ व इंदौरा में 4.30 लाख और 66 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। वहीं पुलिस की ओर से जुआ खेलने के मामले में 32 हजार रुपए की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा अवैध शराब के मामलों में 25 एफआईआर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज की गई हैं, वहीं 5 एफआईआर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज की गई हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा के चार विधानसभा क्षेत्रों जसवां प्रागपुर, इंदौरा, नूरपुर और फतेहपुर में 57 पोलिंग बूथ हैं जो कि इंटर स्टेट बॉर्डर से सटे हुए हैं।

इंटर स्टेट बॉर्डर पर 19 नाके लगाए गए हैं। प्रदेश पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ जवानों को नाकों पर तैनात किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में राजनीतिक दलों ओर प्रत्याशियों के व्यय की निगरानी के लिए ई-कैच कांगड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रैकिंग चुनाव ऐप से आसान हो गई है। व्यय निगरानी को सरल बनाने ओर प्रत्याशियों के व्यय की प्रत्येक दिन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित हो रही है।

TAGGED: Election, FIR, Kangra, under Excise Act
admin October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर में कवरिंग उम्मीदवार सहित 6 नामांकन पत्र पाए गए सही, इस दिन मिलेंगे चुनाव चिन्ह
Next Article मनाली से चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी प्रचार में जुटे, रोचक होगा मुकाबला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?