अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत किन्नौर जिला में साडे 4 वर्षों के दौरान 1509 लाभार्थियों के बैंक खातों में 69 हजार रुपए की राशि जमा करवाई गई है। यह जानकारी आज 1 सितंबर से शुरू हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के समापन समारोह पर उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लीड बैंक के जिला प्रबंधक तिलक राज ने दे दी।
उन्होंने इस अवसर पर जिले में बैंको में महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक माला भगती ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के तहत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत माता को उसके शिशु से संबंधित शर्तों को पूरा करने पर पहले जीवित बच्चे पर 5 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिन पर्यावेक्षकों, कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों जिनकी ओर से उत्कृष्ट कार्य किया गया है उन्हें भी विभाग की और से सम्मानित किया गया।
