मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के हेमांग मार्शल आर्ट अकेडमी द्वारा तीन दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर टी टी हाल पडडल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण शिविर मे पेचंक सिलाट मार्शल आर्ट, जूडो और कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर 10 जुलाई तक जारी रहेगा। मंडी जिला पेचंक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर मे 40 खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । जिनमे से मण्डी जिला के 8 खिलाडियो का चयन जिनमे 7 युवा और 1 युवती का चयन सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इण्डियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा 12 से 15 अगस्त 2023 तक नासिक, महाराष्ट्र मे आयोजित की जा रहा है। जोगिंद्र सिंह आज़ाद और संतोष कुमार द्वारा प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। बता दें कि पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट है और भारत मे भी भारतीय खेल मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और केंद्र सरकार की नौकरी के लिए खेल कोटे मे भी शामिल है।
