मंडी,धर्मवीर(TSN)-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मंडी शाखा द्वारा संस्कृति सदन में दो दिवसीय हिम मेडिकॉन 2024 का आयोजन किया जा रहा है।बीती शाम इसका विधिवत शुभारंभ अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी के वॉयस चांसलर प्रोफेसर डा. सुरेंद्र कश्यप ने किया।उन्होंने इस आयोजन के लिए आईएमए की मंडी शाखा को बधाई दी। डा. सुरेंद्र ने कहा कि यह एक ऐसा आयोजन होता है जिसमें कार्यरत और प्रेक्टिसिंग डॉक्टर को नई रिसर्च और अनुभवों के बारे में करीब से जानने का मौका मिलता है।इसमें किसी एक विषय पर जानकारी नहीं मिलती बल्कि मेडिकल साईंस के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ डॉक्टर अपने अनुभवों को सांझा करते हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मंडी शाखा के अध्यक्ष डा. किरणबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब चार वर्षों के अंतराल के बाद इस आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि कोरोना के चलते इसका आयोजन नहीं हो सका। इस बार मंडी में हिमाचल प्रदेश के 70 जबकि देश के अन्य भागों से आए 75 डॉक्टर भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन करीब 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपने लेक्चर देकर अपने अनुभवों के बारे में और नई रिसर्च के बारे में जानकारी सांझा की है। उन्होंने कहा कि इससे डॉक्टरों
