By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दिव्यांग भाई बहन के जीवन का सपना राज्यपाल के दिवाली तोहफे ने पूरा किया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दिव्यांग भाई बहन के जीवन का सपना राज्यपाल के दिवाली तोहफे ने पूरा किया
himachalNews

दिव्यांग भाई बहन के जीवन का सपना राज्यपाल के दिवाली तोहफे ने पूरा किया

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/27 at 5:51 PM
Share

शिमला,27 अक्टूबर (TSN)-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के दिवाली तोहफे ने गंभीर दिव्यांगता वाले भाई -बहन के जीवन में खुशियां भर दी।उन्हें लगा कि जैसे उनके जीवन का एक बड़ा सपना पूरा हो गया। राज्यपाल ने उन्हें ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की हैं।

सोलन जिले की उप-तहसील ममलीग के गांव पांजणी की अनीता (18) और उसका भाई सुनील (21) सेरिब्रल पालसी के कारण जन्म के समय से ही शत प्रतिशत दिव्यांग हैं। अनुसूचित जाति के इस बीपीएल परिवार के मुखिया बाबूराम कुनिहार में दिहाड़ी लगा कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बच्चों को सामान्य व्हीलचेयर देना भी उनके लिए एक सपना था।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने राज्यपाल को अनीता और सुनील की दिव्यांगता के बारे में बताया। उन्होंने दोनों को बैटरी से चलने वाली व्हीलचेयर देने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस की ओर से 2 व्हीलचेयर दिए जाने के निर्देश दिए।

अनीता और सुनील की मां बीना देवी ने बताया कि यह दोनों न तो चल फिर सकते हैं और न ही स्पष्ट रूप से बोल पाते हैं। अज्ञानता,गरीबी और दूरदराज के गांव में रहने के कारण माता-पिता उन्हें स्कूल की सुविधा भी नहीं दिला पाए। बचपन से एक ही स्थान पर उन्हें बैठाए रखना पड़ता है। अब घर के साथ थोड़ी सी समतल जगह पर वह व्हीलचेयर से इधर-उधर घूम सकेंगे। व्हीलचेयर पर बैठाए जाने के बाद उनकी खुशी देखने लायक थी।

बाबूराम और बीना का एक और बेटा है जो 12वी करने के बाद नौकरी ढूंढ रहा है।बीपीएल परिवार होने के बावजूद उनका आईआरडीपी कार्ड नहीं बना है जिससे उन्हें अपेक्षाकृत महंगा राशन खरीदना पड़ता है।मीना ने कहा कि दिवाली पर राज्यपाल की ओर से उनके बच्चों को इतना बड़ा उपहार मिलने की कभी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी।

राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव संजीव शर्मा के अनुसार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बीपीएल परिवारों के गंभीर रूप से दिव्यांग लोगों को करीब 20 ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट कर चुके हैं।

ऑटोमेटिक व्हीलचेयर देने के लिए रेड क्रॉस की ओर से वीरेंद्र बिष्ट के अलावा उमंग फाउंडेशन की ओर से प्रो.श्रीवास्तव, विनोद योगाचार्य,राजेश कश्यप और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल परिहार भी अनीता और सुनील के घर गए।

TAGGED: Shimla umang foundation
Chandrika October 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में पदों को खत्म करने की अधिसूचना पर सीएम और विक्रमादित्य सिंह के ब्यान अलग
Next Article हिम मेडिकॉन 2024 में हिमाचल के 70 और देश के अन्य भागों से आए 75 डॉक्टर ले रहे हैं भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?