Shimla, 15 August-राजभवन में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पूर्वी लॉन में आयोजित समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पुलिस गार्द की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं।
राज्यपाल ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों में मिठाइयां वितरित कीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत आज विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनका साहस व त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा है। राज्यपाल ने अमृत काल में देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।समारोह में राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
