Dharamshala, Rahul –हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में भारत सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
युवाओं में देशभक्ति और एकता की भावना को सशक्त करेगा अभियान: कुलपति प्रो. बंसल
यात्रा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 79 मीटर लंबा और 30 मीटर का अलग से तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे मार्ग में स्वतंत्रता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा लहराकर स्वागत किया।कार्यक्रम में 50 से अधिक शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा, “हमारे विद्यार्थी केवल कक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि घर-घर जाकर तिरंगे के महत्व को समझा रहे हैं। यह अभियान युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और सशक्त करेगा।
विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी घोषणा की। प्रतिभागियों ने इस तिरंगा यात्रा को “यादगार और प्रेरणादायक अनुभव
