By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डयोड गांव में सड़क धंसने के बाद 8 परिवारों ने खाली किए मकान..प्राइमरी स्कूल पर भी मंडराया खतरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डयोड गांव में सड़क धंसने के बाद 8 परिवारों ने खाली किए मकान..प्राइमरी स्कूल पर भी मंडराया खतरा
himachalNews

डयोड गांव में सड़क धंसने के बाद 8 परिवारों ने खाली किए मकान..प्राइमरी स्कूल पर भी मंडराया खतरा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/09/19 at 7:03 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत हटौण के डयोड गांव में टनल का एक हिस्सा धंसने के कारण ग्रामीण पलायक को मजबूर हो गए है।वीरवार को 8 परिवारों ने घरों में बड़ी बड़ी दरारें आने के बाद अपने घरों को खाली कर किराए पर कमरे ले लिए हैं।वहीं गांव के प्राइमरी स्कूल में भी बड़ी बडे दरारें आने के बाद स्कूल पर भी खतरे के बाद मंडरा रहे है। जिसके बाद प्राइमरी स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है।

बता दें कि पिछले कल यानी बुधवार को डयोड गांव के नीचे से निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर एक बहुत बड़ा गढ्डा बन गया था जिसका आकार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।हालांकि टनल का निर्माण कार्य बीते चार महीनों से बंद पड़ा है।लेकिन अचानक एक हिस्सा धंसने के बाद से यहां बाकी जमीन में धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है।जिन्होंने अपने घर खाली कर दिए हैं उनमें लुदर मणी,तारा चंद,यादव, हरदेव शर्मा, हुकुम चंद,नंद लाल,कपूर चंद और वेद प्रकाश शामिल हैं। हटौण पंचायत की प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि घरों और स्कूल में दरारें आने के कारण इन्हें खाली करवाया जा रहा है।कंपनी के अधिकारी मौके पर काफी देरी से पहुंचे हैं।वहीं, प्रभावित प्रभी देवी,जयदेव और स्कूली छात्र लक्ष्य ने बताया कि घरों पर दरारें आने के कारण बीती रात को भी उन्होंने दूसरों के घर पर शरण ली थी। अब घरों में रहने को डर लग रहा है और इस कारण घरों को खाली कर दिया है। प्रभावितों ने मांग उठाई है कि इसका जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए।

घटना के अलगे दिन पहुंचे अधिकारी. लोगों ने मुंह पर सुनाई खरी-खरी:

वहीं,घटना के दूसरे दिन मौके पर आए शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के अधिकारियों को लोगों के आक्रोश का जमकर सामना करना पड़ा।गुस्साए लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को खरी-खरी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।अधिकारियों के मुहं पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और कंपनी प्रबंधन को दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी कि अगर समस रहते पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के अधिकारियों को लिखित में माननी पड़ी बातें

ग्रामीणों के आक्रोश के आगे शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के अधिकारियों का एक भी आश्वासन काम नहीं आया। ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि जब तक लिखित में नहीं मिलेगा तब तक वे अधिकारियों को मौके से जाने नहीं देंगे। इसके बाद शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने ग्रामीणों को लिखित में दिया कि स्कूल को निजी भवन में चलाने के लिए भवन कंपनी की तरफ से उपलब्ध करवाया जाएगा। जिन लोगों ने घर खाली किए हैं उन्हें किराए पर कंपनी की तरफ से मकान मुहैया करवाए जाएंगे। जहां पर गड्ढा हुआ है वहां पर दोनों तरफ बच्चों और ग्रामीणों के आने-जाने के लिए कंपनी के वाहन तैनात किए जाएंगे। जल्द ही धंसे हुए हिस्से के स्थायी और पक्के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

चार महीनों से बंद है काम,फिर भी धंस रही है टनल:

बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह के साथ लगते डयोड में बन रही इस टनल का निर्माण कार्य बीते करीब 4 महीनों से बंद पड़ा हुआ है।कंपनी ने ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया जिसके बाद ठेकेदारों ने काम बंद कर रखा है। ऐसे में टनल के उपर धंसाव शुरू हो गया है जिससे अब डयोड गांव के लोगों को मजबूरी में अपने घर छोड़कर जाना पड़ रहा है और दूसरी तरफ कंपनी प्रबंधन इस विषय को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।

TAGGED: Mandi Deyod village
Chandrika September 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला
Next Article मैक्लोडगंज के जोगीवाड़ा में कहासुनी के बाद लडक़े ने लडक़ी के गले पर चाकू से किया हमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?