नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-NSUI सिरमौर इकाई ने आज दिल्ली गेट के समीप नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई बयान बाजी को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई नाहन इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई बयान बाजी कड़ा विरोध जताया।उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर आसीन होते हुए इस तरह की बयान बाजी करना निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उस परिवार से संबंध रखते हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है।आज राहुल गांधी को आतंकवादी कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि ऐसी विचारधारा के लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा एनएसयूआई इस तरह के उग्र आंदोलन देशभर में करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
