घुमारवी/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर के घुमारवीं शहर के बजोहा में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 13 साल के लड़के ने फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। यह छात्र 8वीं कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ता था और स्कूल के पास अपनी मां के साथ किराए के कमरे में रहता था व इसके पिता फौजी है। जब वह अपने कमरे में पढ़ रहा था तब उसने पंखे से फंदा लगा लिया और आनन फानन में उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया।
वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घुमारवी थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर दिया है। लड़के का पोस्टमॉर्टम आज करवाया जाएगा।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
