By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ज्वाली विधानसभा में आपदा से हुआ 90 करोड़ का नुक़सान, कृषि मंत्री ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ज्वाली विधानसभा में आपदा से हुआ 90 करोड़ का नुक़सान, कृषि मंत्री ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
himachalpolitical

ज्वाली विधानसभा में आपदा से हुआ 90 करोड़ का नुक़सान, कृषि मंत्री ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/08/19 at 3:51 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर: भारी बारिश के चलते आई आपदा में प्रदेश भर में भारी नुकसान पहुंचाया हैं। हर एक जिला से लगातार नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।  वहीं प्रभावित क्षेत्रों,प्रभावित परिवारों ओर प्रभावित लोगों से मिलने और नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सहित मंत्री भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बरसात व भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और यहां पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा में बारिश से हुए प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अब तक 90 करोड़ का नुकसान आंका गया हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान का वास्तविक आंकलन तैयार करने के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नगरोटा सूरियां विकास खंड के तहत हार,अमलेला,बड़ेला,बासा,जरोट,जरपाल ओर कटोरा पंचायतों के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह 50 सालों में सबसे बड़ी आपदा घटी है जिससे निजी ओर सरकारी संपति के साथ जानमाल को भारी क्षति पहुंची हैं, बावजूद इसके, राज्य सरकार इस आपदा से लड़ने के लिए लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।  कृषि मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में आपदा से कई लोगों के आशियाने ढह गए हैं। इसके अतिरिक्त कई मकानों के डंगे टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें व डंगे भूस्खलन के कारण बह गये हैं, जबकि बिजली व पानी की लाइनों को भारी नुकसान हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि कई लोगों की उपजाऊ भूमि व फसलें भूस्खलन से बह गई हैं। उन्होंने बताया कि बरसात से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को एक लाख रुपए की राशि प्रभावित परिवारों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन लोगों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। जिन लोगों की भूमि और फसलों को नुकसान हुआ है उन्हें संशोधित राहत मैन्युअल के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं को बहाल करनेएवं निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने  के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संसाधन जुटा कर एक हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से आपदा से निपटने के लिए अभी तक कोई भी सहायता प्राप्त नहीं हुई हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रदेश को राहत राशि तुरंत जारी करने के लिए केंद्र से पैरवी करने का आग्रह किया हैं।
कृषि मंत्री ने बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों ओर नालियों की शीघ्र मरम्मत करने के साथ अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र बहाल करने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हार पंचायत में आंगनवाड़ी के क्षतिग्रस्त भवन का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी मरम्मत का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए।
 कृषि मंत्री ने वन,ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, भू संरक्षण ओर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के लिए कहा ताकि प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी, ज़िला परिषद सदस्यों के साथ एनजीओ और पार्टी कार्यकर्ताओं से आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से अपने नुकसान की सूचना अपनी पंचायत के सचिव व प्रधान को तुरंत प्रस्तुत करने को कहा ताकि उन्हें फौरी मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिल कर हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया।
TAGGED: 90 crore, Agriculture Minister, areas, disaster, Jwali Assembly, loss, nurpur, visited
admin August 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा में मदद को आगे आया क्रशर उद्योग संघ, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा 21 लाख
Next Article विपदा की घड़ी में दलगत राजनीति से परे विपक्ष करे सरकार का सहयोग, केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा करें घोषित: सुदर्शन शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?