हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-हमीरपुर के साईं खेल मैदान अणु में आयोजित पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 7 हजार 680 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था.जिसमें से 1225 अभ्यर्थियों ने ही मैदान पास किया है।दोनों श्रेणियों में कुल 16 अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाए,जबकि 68 अनुत्तीर्ण हुए।
बता दे कि परीक्षा के अंतिम दिन कुल 180 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था,लेकिन 74 अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचीं।इसमें से महज सात अभ्यर्थियों ने शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता की बाधा को पार कर पाईं।वहीं खेल कोटे में दस अभ्यर्थियों में से नौ पुरुष और एक महिला अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाई हैं।हमीरपुर जिले में पुलिस भर्ती के लिए कुल 5668 पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।इनमें से 3601 पुरुष अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचे और 941 अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाए हैं। महिला वर्ग में 2012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 972 अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया,जिसमें ग्राउंड टेस्ट 284 की पास कर पाई हैं।दोनों वर्गों में कुल मिलाकर 1225 अभ्यर्थी शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस भर्ती की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा पूर्ण कर ली गई है।उन्होंने कहा कि कुल 1225 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को पास किया है।उन्होंने कहा कि अंतिम दिन कुल 16 अभ्यर्थी परीक्षा पास कर सकें हैं।
