By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल
himachalpolitical

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/26 at 6:13 PM
Share
मंडी -: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
 ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मंडी से जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह अधिकारियों के दबाव में काम कर रहे हैं और पूरी तरह “कंप्रोमाइज़्ड” नजर आ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्थायी नियुक्ति दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस अधिकारी की नियुक्ति को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका लंबित है और सरकार को नोटिस जारी हो चुका है, ऐसे समय में उन्हें स्थायी मुख्य सचिव बनाना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हैं और बेनामी संपत्ति मामलों में भी उनका नाम सामने आ चुका है।नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों को संरक्षण देने के साथ-साथ उन्हें सेवा विस्तार देने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए सिंधु जल समझौते के निलंबन और चेनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना को राष्ट्रीय हित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और कई राज्यों को लाभ मिलेगा।
पंचायती राज चुनावों के पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिले जनसमर्थन पर उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनादेश हैं। साथ ही कुछ अधिकारियों पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने के आरोप भी लगाए।इस दौरान जयराम ठाकुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश ठाकुर के पिता स्वर्गीय राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जोगिंदर नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
TAGGED: Mandi opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika May 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक
Next Article रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?