By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला
himachalNews

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/10 at 5:56 PM
Share

नूरपुर, संजीव -:आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिमवीर जागृति मंच द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाच्छ में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 11वीं कक्षा के दो विद्यार्थियों को पुस्तकें प्रदान कर उनकी शैक्षणिक यात्रा को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया गया।

कार्यक्रम में मंच की ओर से हिमवीर अनिल पठानिया, सुखदेव गुलेरिया, मनमोहन तथा अरविंद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और विश्वास दिलाया कि हिमवीर जागृति मंच भविष्य में भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।इस वर्ष आयोजित मंच के तीसरे सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत हर्ष मेहरा (पुत्र स्वर्गीय सुरिंदर कुमार), निवासी गांव बासा बजीरा तथा आरुषी (पुत्री सुभाष चंद), निवासी गांव जाच्छ को लाभान्वित किया गया। दोनों विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 84 और 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश कुमार ने हिमवीर जागृति मंच के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अध्ययन करने तथा अपने विद्यालय, गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों के सहयोग के लिए मंच के प्रतिनिधियों ने विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों द्वारा गठित हिमवीर जागृति मंच एक पंजीकृत, गैर-राजनीतिक सामाजिक संस्था है। संस्था अपने ध्येय वाक्य “परोपकारार्थम् इदं शरीरम्” से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान, युवा शक्ति के मार्गदर्शन और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

TAGGED: Noorpur Himveer Jagriti Manch
Chandrika June 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार
Next Article बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Ago

बाड़ीधार मेले में नम्होल के समाजसेवियों ने लगाया सेवा का भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?