शिमला : प्रदेश में आज कांग्रेस ने महगांई, बेरोजगारी ओर जीएसटी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शिमला में भी प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन के बाहर हल्ला बोला ओर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अपने इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं ने महगांई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, राष्टीय प्रवक्ता अलका लांबा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रही। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि आज देश की जनताबढ़ती महंगाई से परेशान हो गयी है। महगांई इतनी बढ़ गयी है कि लोगों का जीना मुश्किल होता जा था है और वहां संसद में वित्त मंत्री बोल रही है कि उन्होंने महगांई पर विपक्ष के सवालों का जवाब दे दिया है, लेक़िन वो यह बताए कि जीएसटी कम कियूं नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि ईडी का सहारा ले कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। सोनिया गांधी को बार बार बुलाया जा रहा है। जब देश के मुद्दों बेरोजगारी,महगांई को लेकर सवाल किए जा रहे थे तो उन्हें ईडी को बुला लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी फ़ैसलों के खिलाफ देश भर में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि दिल्ली में सांसद राष्ट्रपति भवन का घेराव कर रहे है तो अन्य राज्यों में राजभवन का घेराव किया जा रहा है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है और आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया गया है। इसको लेकर कई बार आवाज उठाई लेकिन केंद्र प्रदेश की सरकार महगांई कम नहीं किया। मोदी ने कहा कि महगांई को कम करेंगे लेकिन उसके बाद कोई चर्चा नहीं कर रहे।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी इस समय सबसे बड़ी समस्या बन गई है ।पीएम नव कहा थ की वो 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन किसी को भी रोजगार नहीं मिला है जिसकी वजह से कांग्रेस को आज सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
