सुभाष ठाकुर, बिलासपुर – हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में शुक्रवार सुबह से ही अष्टमी पूजन की धूम है। मन्दिर में पंजाब , हिमाचल , हरियाणा , दिल्ली से लगभग 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अष्टमी पूजन करेंगे। माता के दर्शन करने के लिए गत रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था । 8काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए, जिससे भक्तिमय माहौल हो गया ।
बता दे कि शुक्रवार के सुबह की आरती मंत्रोच्चारण के साथ माता के दरबार के मुख्य द्वार सुबह 1:00 बजे खोल दिए गए और श्रद्धालुओं को लाइनों में माता जी के दर्शनों के लिए भेजा गया । श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। श्रद्धालुओं ने जहां पर माताजी के दरबार में प्राचीन हवन कुंड में आहुति डाली व पूजा अर्चना की और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की ।
