By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अपनी करनी का ठिकरा कांग्रेस पर थोप कर जनता से नहीं बच सकती भाजपा सरकार:राजेंद्र राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अपनी करनी का ठिकरा कांग्रेस पर थोप कर जनता से नहीं बच सकती भाजपा सरकार:राजेंद्र राणा
himachal

अपनी करनी का ठिकरा कांग्रेस पर थोप कर जनता से नहीं बच सकती भाजपा सरकार:राजेंद्र राणा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/05 at 1:08 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ओर जीएसटी,कर्ज लेकर कांग्रेस पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने भी भाजपा के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। वहीं अबसुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भी भाजपा पर इन्ही सब मुद्दों को लेकर हमला बोला है और कहा है कि इन मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकारें आए दिन कांग्रेस को कोसकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती क्योंकि इन्हीं भाजपा सरकारों ने जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने का वायदा करके जनता के वोट बटोरे थे और सत्ता में आने के बाद देश की जनता को कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया।

विधायक राजेंद्र राणा आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के दौरे पर थे जहां उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को सत्तासीन हुए 8 साल से अधिक समय हो गया है जबकि प्रदेश में भी भाजपा सरकार का कार्यकाल अब खत्म होने को है लेकिन भाजपा ने अपनी हर नाकामी का ठीकरा पूर्व कांग्रेस सरकारों के सिर फोड़ कर अपनी जवाबदेही से बचने की नीति अपनाई हुई है, जिसे अब जनता बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिन वायदों और झांसों के बल पर भाजपा केंद्र व राज्यों में सत्तासीन हुई है, उन वायदों पर अमल करना तो दूर, सारे के सारा सामाजिक व आर्थिक ढांचा तहस-नहस कर दिया गया है। जिस नोटबंदी का सहारे देश में ढढोरा पीटा कि इससे भ्रष्टाचार समाप्त होगा, उस पर अब कोई भी भाजपा नेता एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं है। स्विस बैंकों में जमा कितना काला धन वापस लाकर देश की जनता के खाते में 15 -15 लाख रुपए डाले गए , इस बारे भी भाजपा सरकार कोई सूची जारी नहीं कर रही। उन्होंने कहा गरीब आदमी के वोट लेकर भाजपा सरकार देश के चंद कारपोरेट घरानों पर ही अपना प्यार लुटा रही है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

15 महिला मंडलों को किया सम्मानित

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दौरे के बाद राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत बगेहडा़ में आयोजित महिला मंडल सम्मानित समारोह के दौरान 15 महिला मंडलों को सम्मानित किया जिन्हें एक एक टेंट व 12- 12 हजार की राशि प्रदान की गई। इस मौके पर उन्होंने बगेहडा़ अयोध्या धाम के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, बूहला बगेहडा़ में सराय निर्माण के लिए 2 लाख, बीड़-बगेहडा़ में सराय निर्माण के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।

admin August 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मैहतपुर में 8.44करोड़ की लागत से बन रहा आईटीआई का भवन, छात्रों को मिलेगा लाभ: सत्ती
Next Article हमीरपुर में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, 150 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने समीरपुर में पूर्व सीएम धूमल से की मुलाकात

Ago

अम्बोटा जिला परिषद वार्ड में भाजपा की बड़ी जीत का दावा, मंडल अध्यक्ष बोले- जनता विकास के साथ

Ago

एक प्रतिशत ब्याज पर उच्च शिक्षा ऋण से युवाओं को मिल रहा नया अवसर: मुख्यमंत्री

Ago

भीषण गर्मी से धधके हमीरपुर के जंगल, 100 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?