चंबा मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतें चरोड़ी, करेरी और भावला आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। इन तीनों पंचायतों की आबादी 10 हजार से अधिक है, लेकिन यहां एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नहीं है। ऐसे में लोगों को मामूली इलाज के लिए भी चंबा या तीसा का रुख करना पड़ता है। दूरी अधिक होने के चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग कई बार सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष यह मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। अब एक बार फिर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से तीनों पंचायतों के केंद्र बिंदु पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र की हजारों आबादी को घर-द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि चरोड़ी, करेरी और भावला तीनों पंचायतों की कुल आबादी 10 हजार से अधिक है। इसके बावजूद क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। खासकर आपातकालीन स्थिति में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तीनों पंचायतों के बीच किसी उपयुक्त स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
