सचिन शर्मा, केलांग: मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत लौहाल स्पिति जिला में 594 परिवारों को लाभ मिला है। इन परिवारों को योजना के तहत निःशुक्ल गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए है। यह जानकारी उपायुक्त लाहौल स्पीति ने प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष के उपल्क्ष्य में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत उपायुक्त कार्यालय केलांग के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पिति सुमित खिमटा ने की। वहीं मुख्यमंत्री ने भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना का शुभारंभ प्रदेश में 26 मई, 2018 को किया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना ने महिलाओं को खाना पकाने के चूल्हे के धुंए से छुटकारा दिलाने ओर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व पात्र उपभोक्ताओं को स्वच्छ व धुआं रहित ईंधन उपलब्ध करवाकर पर्यावरण की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र परिवार जिनके पास घरेलू गैस कनेक्शन नहीं है, को मुफत गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना, ताकि सभी परिवारों के पास गैस कनेक्शन उपलब्ध हो।
सुमित खिमटा ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र परिवार को निःशुल्क गैस चुल्हा, सिलेंडर, गैस पाईप, रेगूलेटर एक भरा हुआ सिलेंडर ओट ब्लू बुक दी जाती है। इस दौरान उपायुक्त ने लाहौल मंडल के पांच-पांच पात्र परिवारों को पहला व दूसरा रिफिल लेने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना की लाभार्थी लाहौल के मूरिंग गांव की दीपिका से वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित किया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की गरीबों के लिए आंरभ की गई इस कल्याणकारी योजना ने लोगों को स्वस्थ जीवन का उपहार देकर एक सुखद अध्याय से जोड़ दिया है।
इस अवसर पर जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं एसी केलंग डाॅ. रोहित शर्मा, बीडीओ डाॅ.विवेक गुलेरिया, उपनिदेशक उद्यान सुबोध चन्द्र, डीपीओ संजय कुमार, फूड सप्लाई आफिसर मंडी पवन कुमार, रोहित, वीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
