मंडी/परी शर्मा – जनवादी महिला समिति व जनवादी नौजवान सभा ने बिलकिस बानो मामले मे हत्या और सामूहिक बलात्कार के 11 दोषियों को रिहा किए जाने की निन्दा की हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से गुजरात सरकार के फैसले को रद्द करने की मांग की है। साथ ही राज्यस्थान के जालौर में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई व उसकी मृत्यु के मामले पर भी विरोध जताया गया व आरोपी शिक्षक को कडी से कडी सजा देने की मांग की गई हैं।
जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष वीना वैद्य व जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा कि उनकी मांग है कि सर्वोच्च न्यायालय को एक बार फिर बिलकिस बानो के मामले मे हत्या व बलात्कारियों को माफ करने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द करना चाहिए । उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करवाई जाए व उसे घर व एक नौकरी दिलवाई जाए। वरना जनवादी महिला समिति व नौजवान सभा मिल कर पूरे देश मे भाजपा की गुजरात सरकार के इस महिला विरोधी फैसले के खिलाफ पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
