मंडी (सीमा शर्मा): राजकीय वल्लभ महाविद्यालय में छात्र संगठनों एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्त्ताओं में झड़प हो गई। कार्यकर्त्ताओं में अचानक बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। बाद में यह कॉलेज कैंपस के बाहर एक-दूसरे से भिड़ गए। हालांकि माहौल तनावपूर्ण होते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया।
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर कुछ छात्रों को थाने में ले जाया गया और उनसे पूछताछ की। बाद में आपसी रजामंदी के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। उधर, मामले में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि छात्र संगठनों में आपसी मारपीट का मामला सामने आया है। आपसी सहमति के बाद छात्रों को छोड़ दिया गया है।
