By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लठियाणी में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंगलिंग हट का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया लोकार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > लठियाणी में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंगलिंग हट का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया लोकार्पण
himachalpoliticalpolitical

लठियाणी में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंगलिंग हट का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/07 at 6:27 AM
Share

राकेश, ऊना: ग्राम पंचायत लठियाणी में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंगलिंग हट ओर ग्राम पंचायत मंदली के बीहड़ू में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित मत्स्य आवतरण केंद्र के लोकार्पण मंगलवार को ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन ओर मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गत पौने पांच वर्षों के दौरान 1525 मछुआरों को मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1.60 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मछुआरा आवास योजना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 58 मछुआरों को आवास निर्माण के लिए 74.54 लाख की अनुदान राशि प्रदान की गई है। इसके साथ साथ मछुआरों की सुरक्षा के लिए किश्ती निर्माण, गिल जाल ओर अन्य सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए 36 मछुआरों को 17.60 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसी योजना के तहत अनुसूचित जाति के 22 मछुआरों को 26.40 लाख रुपए की अनुदान राशि दी गई है। इसके अतिरिक्त गिल जाल खरीदने के लिए 303 मछुआरों को 9.15 लाख रुपए अनुदान के रूप में आवंटित किए गए है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कोविड-19 से प्रभावित 320 मछुआरों को 6.30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। मत्स्य आखेट के बंद सीजन के दौरान गत 5 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 783 मछुआरों को 21.86 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। वर्ष 2020-21 में 8 मछुआरों को मोटरसाइकिल आइस बॉक्स सहित खरीदने के लिए 3.15 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि गोविंद सागर झील में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक करोड चार लाख रुपए की लागत से उत्तम किस्म का एक करोड़ मत्स्य बीज डाला जा रहा है।

admin September 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकारी दावों की पोल खोल रही यह तस्वीर, बुढ़ापे में बुजुर्ग ओर उसका बेटा जर्जर घर में रहने को मजबूर
Next Article जिला परिषद की बैठक में गुंजा मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का मुद्दा, बजट आबंटन पर भी ठनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति रोहड़ू चुनाव परिणाम घोषित, 15 वार्डों में विजेताओं की तस्वीर साफ

Ago

मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म

Ago

हिन्दू एकता मंच समिति की 48वीं निशुल्क धार्मिक यात्रा माँ चिंतपूर्णी धाम पहुंची

Ago
CM Sukhwinder Singh

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?