अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक मासिक बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सुविधाओं का मसला खूब गुंजा। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष बबली देवी ने की बैठक में एडीएम हमीरपुर जितेंद्र सांजटा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में मरीजों को आ रही दिक्कतों पर जिला परिषद की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर एडीएम हमीरपुर की अध्यक्षता में जिला परिषद की टीम जल्द ही अस्पताल का निरीक्षण करेगी और मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रिंसिपल को मरीजों को सही उपचार मिल सके इस के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे ।
वहीं बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर ही जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने सवाल उठा दिए। दरअसल सभागार में अधिकारियों के सामने माइक ही नहीं लगाए गए थे। एक ही माइक के सहारे कार्य किया जा रहा था जिससे अधिकारियों के जवाब सही तरीके से सुनाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में जिला परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुना दी। जिला परिषद हमीरपुर के त्रैमासिक बैठक में कुल 13 मदों पर चर्चा हुई। जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग की राशि की रिपोर्ट से लेकर विभिन्न विभागों की सवाल इन मदों से जुड़े हुए थे। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्याओं के सवाल भी जिला परिषद के सदस्यों ने बैठक में रखें। बैठक में जिला परिषद कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया गया।
बैठक में उखली क्षेत्र के पंचायत के लोगों को सुबह के समय बस समस्या के मुद्दे पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि इस संबंध में एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को सुबह के समय बस सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो।
वहीं सेल्फ किसी और पंचायत का फंड किसी और पंचायत को जाने के मुद्दे पर अध्यक्ष बबली देवी ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों ने बैठक में दावा किया कि जिस पंचायत के लिए वह सेल्फ भरकर फंड आबंटित करना चाह रहे है उस पंचायत को पैसा नहीं मिल रहा है। सेल्फ किसी और पंचायत का भरा जाता है और फंड किसी और पंचायत को जिला परिषद कार्यालय से जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जिला परिषद कार्यालय मैं कार्यरत कर्मचारी गलती पाई गई है जिसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।
जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी ने कहा कि बैठक में आई.पी.एच.पी.डब्लू.डी विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतें यहां आई थी जिन्हें जल्द निपटारा करने के दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए है।
