नाहन/देवेन्द्र कुमार – सिरमौर जिला के सराहा में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले का आज शुभारंभ हो गया। मेले का विधिवत डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने शुभारंभ किया। इस मौके पर डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि दो साल के बाद कोरोना के चलते भव्य तरीके से रजिस्ट्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की बधाइयां देते हुए कहा कि लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के मकसद से यहां विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई है। साथ ही यहां पर खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है ताकि यहां पर वह अपनी प्रतिभा दिखा सके।
उधर, सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी वामन द्वादशी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वामन द्वादशी पर यहां पांच अलग-अलग मंदिरों से देवपालकिया शोभायात्रा में शरीक होती है जिनका देर शाम ऐतिहासिक पक्का तालाब में नौका बिहार किया जाता है। ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर के पुजारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से यह परंपरा यहां पर चली आ रही है । सभी पार्टियां पूरे शहर की परिक्रमा कर ऐतिहासिक अब पक्का तालाब परिसर में पहुंचती है । उन्होंने कहा कि आज के दिन शहर की सुख समृद्धि के लिए विशेष रूप से कामना की जाती है।
बता दे कि सराहा में आयोजित हो रहे राज्यस्तरीय मेले का 9 सितंबर को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर समापन करेंगे । मेले के दौरान यहां तीन सांस्कृतिक संध्याओ का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के लोक गायकों के अलावा पंजाबी गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
