By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनीष सिसोदिया और भगवंत मान मंडी में करेंगे ‘केजरीवाल की पांचवी गारंटी’ का ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > मनीष सिसोदिया और भगवंत मान मंडी में करेंगे ‘केजरीवाल की पांचवी गारंटी’ का ऐलान
himachalpoliticalpolitical

मनीष सिसोदिया और भगवंत मान मंडी में करेंगे ‘केजरीवाल की पांचवी गारंटी’ का ऐलान

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/07 at 1:11 PM
Share

मंडी /परी शर्मा – आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने धर्मशाला में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मंडी के सांस्कृतिक सदन में 9 सितंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आगामी गारंटियों का ऐलान करेंगे ।
हिमाचल में सरकार बनने पर सबसे पहले सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को चार गारंटी दी हैं। जिसमें पहली गारंटी शिक्षा और दूसरी गारंटी स्वास्थ्य की फ्री और बेहतर सुविधाएं देने की दी है। तीसरी गारंटी के रुप में सेना और पुलिस के जवानों की शहादत पर उनके परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की गारंटी दी है। महिला सशक्तिकरण की चौथी गारंटी दी गई है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी है। पंकज पंडित ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है, वह करती है। हिमाचल में सरकार बनने पर हर गारंटी को सबसे पहले पूरा किया जाएगा।

केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री, जिन्होंने चुनाव में जनता से कहा, काम किया तो वोट देना, काम नहीं किया तो वोट नहीं देना*

पंकज पंडित ने कहा कि आम आदमी पार्टी घोषणापत्र में भरोसा नहीं करती है, हम गारंटी देते हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों चुनावों के समय घोषणा पत्र जारी करती हैं, लेकिन सरकार बनने पर घोषणा पत्र को भूल जाती है। आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है, उसे पूरा करती है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को गारंटी दी थी और सरकार बनने पर सभी गारंटियों को पूरा किया। केजरीवाल देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने चुनावों में जनता से साहस के साथ कहा कि काम किया है तो वोट देना, नहीं किया तो मत देना। इसके बाद दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के काम पर मुहर लगाकर दोबारा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। पंजाब की जनता को भी केजरीवाल की ओर से गारंटी दी गई थी। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर विश्वास कर सरकार बनाई। सरकार बनने के पांच महीने में ही 300 यूनिट बिजली फ्री देने की गारंटी को पूरा किया गया। 100 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की गारंटी पूरी हो रही है। वहीं हजारों सरकारी कर्मचारियों को पक्का करके,रोजगार की गारंटी को पूरा किया। अब हिमाचल में भी एक मौका आम आदमी पार्टी को जनता देने को तैयार है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी को पूरा किया जाएगा।

68 विधानसभा क्षेत्रों में लड़ेंगे चुनाव

पंकज पंडित ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को हिमाचल की जनता पसंद कर रही है। जनता को विश्वास है कि आम आदमी पार्टी जो कहती है, वह करती है। यही कारण है कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी के साथ लगातार जनता जुड़ रही है। हिमाचल में हर गांव व हर वार्ड में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी पूरे 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के सर्वे में जो भी कार्यकर्ता जिताऊ होगा, उसे उम्मीदवार बनाया जाएगा।

ओपीएस को लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर, आम आदमी पार्टी जल्द से जनता के सामने रखेगी अपनी बात

पंकज पंडित ने ओल्ड पेंशन स्कीम के बारे में कहा कि ओपीएस को लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करे। कांग्रेस ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करनी की झूठी घोषणा कर रही हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने ओपीएस लागू करने की घोषणा की, लेकिन अभी लागू नहीं कर सकी है। आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के साथ है लेकिन चुनावों के समय कोई झूठी घोषणा नहीं करेगी। ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आम आदमी पार्टी मंथन कर रही है। सही समय पर सही फॉर्मूला कर्मचारियों के सामने रखेगी।

admin September 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देश के मुद्दों से हटकर भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद , धर्म और राष्ट्रवाद की फैला रही नफ़रत: अनुराग शर्मा
Next Article कांग्रेस 8 सितंबर से पूरे देश में शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति रोहड़ू चुनाव परिणाम घोषित, 15 वार्डों में विजेताओं की तस्वीर साफ

Ago

मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म

Ago

हिन्दू एकता मंच समिति की 48वीं निशुल्क धार्मिक यात्रा माँ चिंतपूर्णी धाम पहुंची

Ago
CM Sukhwinder Singh

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?