By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हो जाओ सावधान शहर में प्रवासी महिलाओं का गैंग चोरी की वारदातों को दे रहा अंजाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हो जाओ सावधान शहर में प्रवासी महिलाओं का गैंग चोरी की वारदातों को दे रहा अंजाम
himachal

हो जाओ सावधान शहर में प्रवासी महिलाओं का गैंग चोरी की वारदातों को दे रहा अंजाम

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/08 at 10:50 AM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला मुख्यालय हमीरपुर ने इन दिनों प्रवासी महिलाओं का गैंग सक्रिय हुआ है। यह गैंग यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। दिन दिहाड़े यह गैंग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही है जिसका शिकार सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति हुआ है। प्रवासी महिलाओं के गैंग ने दंपत्ति को निशाना बनाने के लिए तेजधार ब्लेड का उपयोग किया और उनके बैग से 40 हज़ार साफ कर मौके से फरार हो गए । यह वारदात मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है ।

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र पराशर और उनकी पत्नी रूमा देवी प्रतानगर हमीरपुर बैंक में पैसा निकालने के बाजार पहुंचे थे। सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति ने भारतीय स्टेट बैंक हमीरपुर शाखा से 40 हजार रुपए निकाले। पैसा निकालने के बाद दोनों बुजुर्ग बाजार में दुकान पर गए, जहां पर प्रवासी महिलाओं ने बड़ी चालाकी से तेजधार ब्लेड से बैग काटकर नोटों के बंडल को उड़ा लिया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दंपति ने दुकान के भीतर प्रवेश करने के बाद प्रवासी महिलाएं भी दुकान के भीतर दाखिल हो गई। 2 महिलाएं दुकानदार से बात कर उनको उलझाती रही, जबकि 1 प्रवासी महिला ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के कंधे से लटके कपड़े के बैग पर तेजधार ब्लेड से काट कर नोटों का बंडल निकाल लिया। पैसे चोरी होने का काफी देर तक शिक्षक दंपति को पता नहीं चला। दंपति दुकान से निकलकर बाजार में कुछ दूरी पर पहुंची तो थैला कटा हुआ देखा। घटना की सूचना दंपति ने अपने बेटे को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर तुरंत आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। तभी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात सामने आ गई। उसके बाद उन्होंने सदर पुलिस को शिकायत दी है। एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस को चोरी की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

admin September 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधानसभा चुनावों को लेकर उपायुक्त ने नोडल अधिकारियों को बताई जिम्मेवारियां
Next Article ऊना सुपर-50 में 2022-24 बैच में 75 बच्चें कोचिंग के लिए हुए चयनित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?