अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला मुख्यालय हमीरपुर ने इन दिनों प्रवासी महिलाओं का गैंग सक्रिय हुआ है। यह गैंग यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। दिन दिहाड़े यह गैंग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही है जिसका शिकार सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति हुआ है। प्रवासी महिलाओं के गैंग ने दंपत्ति को निशाना बनाने के लिए तेजधार ब्लेड का उपयोग किया और उनके बैग से 40 हज़ार साफ कर मौके से फरार हो गए । यह वारदात मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है ।
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र पराशर और उनकी पत्नी रूमा देवी प्रतानगर हमीरपुर बैंक में पैसा निकालने के बाजार पहुंचे थे। सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति ने भारतीय स्टेट बैंक हमीरपुर शाखा से 40 हजार रुपए निकाले। पैसा निकालने के बाद दोनों बुजुर्ग बाजार में दुकान पर गए, जहां पर प्रवासी महिलाओं ने बड़ी चालाकी से तेजधार ब्लेड से बैग काटकर नोटों के बंडल को उड़ा लिया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दंपति ने दुकान के भीतर प्रवेश करने के बाद प्रवासी महिलाएं भी दुकान के भीतर दाखिल हो गई। 2 महिलाएं दुकानदार से बात कर उनको उलझाती रही, जबकि 1 प्रवासी महिला ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के कंधे से लटके कपड़े के बैग पर तेजधार ब्लेड से काट कर नोटों का बंडल निकाल लिया। पैसे चोरी होने का काफी देर तक शिक्षक दंपति को पता नहीं चला। दंपति दुकान से निकलकर बाजार में कुछ दूरी पर पहुंची तो थैला कटा हुआ देखा। घटना की सूचना दंपति ने अपने बेटे को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर तुरंत आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। तभी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात सामने आ गई। उसके बाद उन्होंने सदर पुलिस को शिकायत दी है। एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस को चोरी की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
