मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश के बागवान अच्छी किस्म के सेब के पौधे ओर अन्य फल लगा सके इसके लिए उन्हें उत्तम किस्म के सेब के पौधों के बारे में और इसके अलावा नाशपाती,नींबू जैसे क्रेश क्रॉप के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। यह जानकारी बागवानों को देने का काम उद्यान विभाग की ओर से किया जा रहा है। विभाग पहाड़ी क्षेत्रों में बागवानों को उत्तम किस्म के सेब के पौधों के बारे में और इसके अलावा नाशपाती, नींबू जैसे क्रेश क्रॉप के बारे में जानकारी प्रदान करने का कार्य इन दिनों तेजी से कर रहा है जिससे कि बागवान लोग पुराने सेबों की जगह नई उत्तम किस्म के सेब के पौधे लगाएं ताकि वह जल्दी तैयार हो सके और इसका लाभ बागवानों को मिल सके ।
इसी कड़ी में चंबा जिला के भावला पंचायत में उद्यान विभाग के सौजन्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बागवानों को उनकी आर्थिकी को कैसे मजबूत की जा सके इसके बारे में जानकारी दी गई । साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कौन सी उत्तम किस्म के पौधे लगाने से उनका अधिक लाभ बागवान उठा सकते है के बारे में बताया गया।
सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट प्रमोद शाह ने बागवानों को जानकारी देते हुए बताया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बागवान लोग बड़े कम मात्रा में सेब का कारोबार करते है। ऐसे में उन्होंने बताया कि आर्थिकी मजबूत हो सकती है जब हम अपने क्षेत्र में उत्तम किस्म के सेब के पौधे और इसके अलावा नाशपाती, अखरोट और नींबू के पौधे लगाएं,जिसके चलते हमें अधिक मुनाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार भी चाहती है कि बागवान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके उसके लिए उद्यान विभाग कार्य कर रहा है।इसी तरह के जागरूक शिविर का अन्य पंचायतों में भी लगाए जाएंगे ताकि बागवान अधिक से अधिक लाभ सरकार की योजनाओं का उठा सकें और उनकी स्थिति भी मजबूत हो सके।
उद्यान विभाग के सब्जेक्ट मेटर स्पेशलिस्ट प्रमोद शाह ने बताया की अगर कोई बागवान क्षेत्र में बेहतरीन तरीके से बागवानी करना चाहता है तो वह उद्यान विभाग की सहायता ले सकता है और उसका भरपूर लाभ आने वाले समय में बागवान को मिल सकता है।
