शिमला/चन्द्रिका: चर्चित टीवी शो हुनरबाज से ख्याति प्राप्त पुलिस ऑरकेस्ट्रा हारमोनी ऑफ पाईन्स के सदस्यों ने संजौली कॉलेज में हिमाचली लोक संगीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए संदेश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जहां यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी है। वहीं जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया द्वारा इस संदेश को प्रचारित व प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
