By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शहीद हवलदार तंजिन फुंचोग के नाम पर रखा गया सिस्सु स्कूल का नाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > शहीद हवलदार तंजिन फुंचोग के नाम पर रखा गया सिस्सु स्कूल का नाम
educationhimachal

शहीद हवलदार तंजिन फुंचोग के नाम पर रखा गया सिस्सु स्कूल का नाम

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/19 at 1:35 PM
Share

सचिन शर्मा, केलांग: जनजातीय क्षेत्र लहौल के सिस्सु में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का नया नामकरण किया गया। इस पाठशाला का नाम अब गांव के शहीद हवलदार तंजिन फुंचोग के नाम पर रखा गया। स्कूल के नए नामकरण के उपलक्ष्य पर तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डाॅ.राम लाल मार्कंडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश के जांबाज सपूत देश की रक्षा के लिए सदैव अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तत्पर रहते है। सेना में भर्ती होकर पीढ़ी दर पीढ़ी देश की सेवा करना हिमाचल की परंपरा रही है। सेना में कार्यरत होना यहां के लोगों के लिए सर्वाेच्च सम्मान है।

इस दौरान उन्होंने सिस्सु स्कूल का नाम बदल कर शहीद हवलदार तंजिन फुंचोग रखने पर शहीद हवलदार तंजिन फुंचोग के परिवार ओर इलाकावासियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी l

उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 में इंडो चाइना वार में हवलदार तंजिन फुंचोग शहीद हो गए थे जिस पर उन्हें सम्मान देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिस्सु का नाम बदलकर शहीद हवलदार तंजिन फुंचोग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिस्सु रखा गया है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश को सर्वाेपरि रखने और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों को याद करने की प्रदेश सरकार की पहल व उन्हें श्रद्धाजंलि है। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों या अन्य महान हस्तियों के नाम पर स्कूलों का नामकरण वर्तमान पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शौर्य, कर्मठता, निःस्वार्थ सेवा, निष्ठा प्रतिष्ठा व ईमानदारी हिमाचल के लोगों को विरासत में मिली है। प्रदेश के वीर सपूत सेना से सेवानिवृत होकर भी विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर देश व प्रदेश के विकास मेें योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पिति जिला के लोगों का सेना, अर्धसैनिक और पुलिस बलों में पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा करने का एक समृद्ध इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी युद्ध हथियारों के बल पर नहीं लड़ा जाता है, युद्ध लड़े जाते हैं साहस, बलिदान, राष्ट्र प्रेम व कर्तव्य की भावना से और हमारे देश व प्रदेश में इन जज्बों से भरे युवाओं की कोई कमी नहीं है, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा -हमेशा के लिए बसी रहेंगी।

डाॅ.मार्कंडेय कहा कि शहीद सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों ओर सेवारत सैनिकों ओर स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से राष्ट्र को दी गई सेवाओं के लिए समस्त प्रदेशवासी उनके कृतज्ञ है। प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी, भूतपूर्व सैनिक ओर उनके परिजन सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के आश्रितों को करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके अभिभावकों व अध्यापकों का अहम रोल रहता है । अध्यापकों की ओर से विद्यार्थी जीवन में बताए गए रास्तों व शिक्षाओं को वह हमेशा याद रखते हुए आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती हुई संख्या हम सब के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करने का आग्रह किया l

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, महिला यात्रियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान की है। 125 यूनिट बिजली निःशुल्क ओर गांव में निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है l

स्कूल की प्रधानाचार्य पालमो थॉमस ने तकनीकी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और स्कूल की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों की ओर से संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने शहीद के बेटे शेर सिंह ओर पोतों को सम्मानित किया।इस अवसर टीएसी मेंबर शमशेर चंद, नायब तहसीलदार राम चंद नेगी, बीडीसी अंजू, एसडीओ लोक निर्माण विभाग मनोज, पंचायत प्रधान राजीव, प्रधान गोंदला सूरज ठाकुर,स्कूल का स्टाफ, बच्चों सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे.

एसएमसी शिक्षकों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री से की भेंट

इससे पूर्व एसएमसी शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने केलांग में तकनीकी शिक्षा मंत्री से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आभार प्रकट किया।

TAGGED: himachal
admin September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आखिर क्‍यों श्राद्ध में कौवे को अन्‍न-जल का लगता है भोग, जानिए रोचक रहस्य
Next Article हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए सरकार कर रही काम: बिक्रम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?