अनिल कुमार, किन्नौर: जनजातीय जिला किन्नौर के क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकोंगपिओ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था और इन्हें इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर शिमला आना पड़ रहा था लेकिन अब लोगों की इस परेशानी का हल सरकार ने कर दिया है। अस्पताल में सर्जन अर्थोपीडिक,आई सर्जन,शिशु चिकित्सक, एनेसथेसिया के दो डाक्टर वर्तमान समय में अपनी सेवाएं दे रहे है जिसके चलते लोगों को अपने इलाज के लिए सुविधा अब यही रिकोंगपिओ में मिल रही है।
सीएमओ किन्नौर डॉ.रोशन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकोंगपिओ में फिलहाल मौजूदा समय में 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों तैनाती हुई है ऐसे में लोगों समेत अब छोटे बच्चों के इलाज में भी समस्याए नहीं आएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस चिकित्सालय में रेडियोलोजिस्ट,एमड़ी फिजिशियन के पद खाली चले हुए है जिसे भरने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को पत्राचार भी किया है और जल्द ही यह दो विशेषज्ञ डाक्टरों के पद भी सरकार भरने क़ा काम करेगी।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती के बाद अब रिकोंगपिओ क्षेत्रीय चिकित्सालय के ओपीडी सही ढंग से चल रहे है और लोग अपने इलाज व जांच के लिए चिकित्सालय पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में सभी व्यववस्थाओं को लेकर सरकार ने भरपूर मदद की है और आज क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकोंगपिओ में विशेषज्ञ डाक्टरों के अलावा अन्य स्टाफ की कमी भी पूरी हुई है।
