By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: Whatsapp पर अनजान लड़की से बात करना व्यक्ति को पड़ गया महंगा, जानिए पूरा मामला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > Whatsapp पर अनजान लड़की से बात करना व्यक्ति को पड़ गया महंगा, जानिए पूरा मामला
himachal

Whatsapp पर अनजान लड़की से बात करना व्यक्ति को पड़ गया महंगा, जानिए पूरा मामला

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/21 at 4:26 PM
Share

अरविंदर, हमीरपुर: तकीनीकी की इस युग में जहां हमें क़ई सहूलियतें मिली है तो वहीं यह तकनीक ही अब परेशानियों की वजह भी बनने लगी है। रोजाना ऑनलाइन ठगी के मामले और साइबर क्राइम से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं जिसमें कई लोग शिकार बन रहे हैं और इसकी कीमत उन्हें लाखों रुपए गवां कर चुकानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर के नादौन में सामने आया है जहां पर व्हाट्सएप पर ऑनलाइन एक लड़की के प्यार के झांसे में आकर अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने लाखों रुपए गवा दिए है।

ऑनलाइन प्यार के चक्कर में अधेड़ का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डरा-धमका कर पैसे ऐंठने का काम किया जा रहा है। अब संबंधित व्यक्ति ने इस सारे मामले को लेकर नादौन थाने में मामला दर्ज करवाया है। अपनी किस्म के इस अनोखे रोचक मामले को लेकर पुलिस को भी अब जांच को लेकर कई तरह की मुश्किलें दिख रही है। जिस नंबर पर शिकायतकर्ता लड़कियों से बात करता था और जिसके जरिए उसका अश्लील वीडियो बनाया गया उसकी गहनता से कई परतों से जांच पुलिस की ओर से की जानी है।

यह है पूरा मामला

नादौन इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक लड़की की तरफ से शुरू में हेलो हाय के मैसेज आए। व्यक्ति ने भी उसका उत्तर दिया और जैसे- जैसे बातचीत आगे बढ़ती गई वह उसके जाल में फंस गया जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह नहा रहा था तो उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। अब यह वीडियो ऑनलाइन उस लड़की ने कैसे बनाया, इसमें कितनी सहमति थी यह जांच से ही खुलासा हो पाएगा लेकिन अब इसी के आधार पर लड़की उस अधेड़ को ब्लैकमेल करके लंबे समय से पैसे ऐंठने का काम कर रही है।

अब तक लाखों रुपया संबंधित व्यक्ति गंवा चुका है। कई दूसरे नंबरों से भी उसे ब्लैकमेल करने की धमकियां मिल रही है। सारी घटना को लेकर अब उसने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब जिस नंबर से उसके साथ बातचीत हो रही थी उसे ट्रेस आउट करने में लगी हुई है, हालांकि अश्लील वीडियो किस तरह से बनाया गया इसकी भी जांच हो रही है। इस बात की भी सच्चाई का पता नहीं है कि बात करने वाली लड़की का ही यह नंबर है या कोई और फर्जी तरीके से नंबर चला रहा है। वीडियो किसके कहने पर और कैसे बनाया गया यह सारी जानकारी भी शिकायतकर्ता से पुलिस ले रही है।

पुलिस ने शिकायत पर धारा 384 और 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। हैरानी की बात है कि एक व्हाट्सएप नंबर पर आए मैसेज के आधार पर ही किस तरह से शिकायतकर्ता अश्लील वीडियो बनाने की घटना का शिकार हो गया। यह भी एक बहुत बड़ा सवाल है जिसका हल अब पुलिस ढूंढने में लगी हुई है। सबसे खास बात यह है कि यह अपनी तरह का एक अनोखा मामला भी है कि इसमें एक पुरुष का अश्लील वीडियो बनाया गया है, क्योंकि ज्यादातर ऐसे मामले महिलाओं से जुड़े ही सामने आए है। वहीं एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि शिकायत आने के बाद मामला दर्ज करके इस घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में पीड़ित से 1600000 रुपए की ठगी उसे ब्लैकमेल कर की गई है।

admin September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकोंगपिओ में हुई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती,लोगों के लिए राहत
Next Article किन्नौर कांग्रेस महासचिव ने लगाया युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?