बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता डा. रंजना ने झंडूता विस क्षेत्र की जनता से सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का सहयोग करें। बिलासपुर में प्रेसवार्ता में डा. रंजना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आम जनता के हितों के लिए योजनाएं चलाई हैं।
वहीं, हिमाचल में भी लोगों को गारंटी दी। शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य की गारंटी दी गई है। उन्होंने कहा कि 300 युनिट बिजली भी मुफ्त मुहैया करवाने की बात कही है। वहीं, आम लोगों की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक छोटी सी कार्यकर्ता हैं। लेकिन वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। दिल्ली, पंजाब के इन योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिला है। वहीं, अब हिमाचल के लोगों को भी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता कृष्णा चौहान भी मौजूद थीं।
