मंडी/परी शर्मा – सुन्दर नगर विधानसभा से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के सपुत्र अभिषेक ठाकुर ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। पत्रकार वार्ता में उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि 1977 से मेरा परिवार जनता की सेवा कर रहा है और हर हाल में चुना लड़ा जाएगा।
उन्होने कहा की जनता मेरे लिए सर्वाेपरि है जनता की इच्छा से इस बार वह विधानसभा चुनाव में उत्तर रहे है, और हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा की मेरे पिता जी ने 1977से लेकर आज तक जनता की सेवा की है और मैं इसे आगे जारी रखना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में अगर सुन्दर नगर में विकास हुआ है तो वो है शराब कांड,बलात्कार कांड, पेपर लीक कांड, और जनता क़ो गंदा पानी पिने पर मजबूर किया गया, इसलिए जनता का इस विकास से मोह भंग हो गया है।
