संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश में भले ही सरकार विकास के दावे करते हुए चलाई जा रही योजनाओं का बखान करते थक नहीं रही है। कहीं गृहणी उज्ज्वला योजना तो कहीं हर घर नल योजना के साथ ही अन्य क़ई योजनाओं का बखान लगातार हर मंच से नेताओं की ओर से किया जा रहा है लेकिन इन योजनाओं की सच्चाई कुछ और ही है जो नूरपुर कई सिंबली पंचायत बयां कर रही है।
नूरपुर की सिंबली पंचायत के लोग पिछले एक वर्ष से पानी ना आने से परेशान हैं। हालांकि इस मामले को स्थानीय बीडीसी सदस्य ने एक वर्ष पहले उठाया था लेकिन आज दिन तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस मामले को लेकर बीडीसी सदस्य रोजी जम्वाल ने बताया कि सिंबली पंचायत के कुछ घर है जो पिछले एक वर्ष से पानी की समस्या से गुजर रहें हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले इनकी समस्या को प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष उठाया था लेकिन आज भी हालात वैसे ही बने हुए है।
उन्होंने बताया विभागीय अधिकारियों ने उस दौरान पानी की पाइपें ना होने की बात कही थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी ना ही पानी की पाइपें आई हैं और ना ही पानी। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ हर घर नल से जल का नारा दे रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद एक घर में लड़की की शादी है लेकिन बिना पानी के यह कैसे गुजारा करेंगे।
रोजी जामवाल ने कहा कि अगर 26 सितंबर तक इनके घरों में पानी नहीं आया तो ये प्रभावित परिवारों के साथ मिलकर धरने पर बैठ जाएंगी। वहीं नूरपुर आईपीएच क़े एसडीओ देवेंद्र राणा से ज़ब इस मामले क़े बारे मे बात की तो उन्होंने कहा की मामला उनके संज्ञान मे आया है। दो दिन क़े अंदर पानी की समस्या से निज़ात दिलाई जाएगी और चारों घरों की पानी की समस्या हल कर दी जाएगी।
