सोलन/योगेश शर्मा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को पड्डल मैदान से भारतीय जनता युवा मोर्चा की महागर्जना रैली को संबोधित करने आएंगे। इस रैली में प्रदेश भर के एक लाख युवा पहुंचेंगे। विधानसभा क्षेत्र सोलन से करीबन 2000 युवा इस रैली में भाग लेंगे। जिसके लिए सोलन में पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। बसों और निजी वाहनों के माध्यम से वह आज मंडी की और रवाना होंगे। इन तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कश्यप और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दे कर इस रैली को सफल बनाने का बीड़ा भी उठाया। राजेश कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कल देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मंडी पहुंचेंगे और प्रदेश के युवाओं में नए रक्त का संचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर सोलन के युवाओं में खासा उत्साह है और इस रैली में भाग लेने के लिए युवा काफी ऊर्जावान दिख रहे है। उन्होंने बताया कि सोलन से करीबन 33 बसें और छोटी 200 गाड़ियां मंडी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते पहले युवाओं को प्रधानमंत्री के दर्शन वर्चुअल माध्यम से ही होते थे लेकिन इस बार प्रत्यक्ष रूप से वह उन्हें देख और सुन पाएंगे इस लिए बेहद अधिक संख्या में युवा मंडी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी समय में यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से युवाओं में जोश भरा जाएगा। यह रैली आने वाले चुनावों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
PM मोदी की रैली में सोलन से 33 बसें और 200 छोटी गाड़ियां युवाओं को लेकर जाएगी मंडी (Video)
Leave a comment
Leave a comment
