मंडी/परी शर्मा: पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि वे मंडी में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करेगे। पुरानी पेंशन बहाल न होने के चलते कर्मचारी वर्ग निराश है। अब तो कर्मचारियों ने चुनावों से पूर्व उनकी मांग पूरी ना होने पर प्रदेश सरकार को चुनावों के दौरान खामियाजा भुगतने की चेतावनी दे दी है।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी लगातार अनशन पर बैठे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक कर्मचारियों के हित में कोई भी फैसला नहीं लिया है। मंडी के सेरी चानणी में क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि 24 सिंतंबर को मंडी आ रहे प्रधानमंत्री पूरानी पेंशन बहाली की घोषणा करेगें। इनका कहना है कि भाजपा खुद को डबल इंजन की सरकार कहती है और मंडी में 24 सिंतंबर को दो इंजन इक्ठा हो रहे है। अगर कल भी उन्हें निराशा मिलती है तो आने वाले चुनावों में इसका बदला लिया जाएगा।
